https://www.historyonline.co.in

Tuesday 21 December 2021

ncert-class 6 इतिहास अध्याय-5 : क्या बताते है हमें किताबे व् कब्रे

अध्याय-5 : क्या बताते है हमें किताबे व् कब्रे 

आप क्या सीखेंगे:

* वेद में क्या है

* वैदिक युग के लोग

* इनामगांव के महापाषाण

* वेद

* सबसे पहले वेद की रचना आज से लगभग 3500 वर्ष पहले हुई थी। आपको शायद पता होगा कि चार वेदों के नाम हैं ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद। इनमें से सबसे पहले ऋग्वेद की रचना हुई थी।

* ऋग्वेद में 1000 से अधिक प्रार्थनाएँ हैं जिन्हें सूक्त कहा जाता है। सूक्त का मतलब होता है ‘अच्छी तरह से बोला गया’।

* ऋग्वेद में तीन मुख्य देवताओं का वर्णन है। आग के देवता अग्नि हैं, वर्षा के देवता इंद्र हैं और सोम एक पौधा है। इस पौधे से एक विशेष प्रकार का पेय बनाया जाता था।

* ऋग्वेद की प्रार्थनाएँ लोगों के लिए वर्षा और आग के महत्व को दर्शाती हैं। हम जानते हैं कि अच्छी फसल के लिए वर्षा जरूरी है। प्रचुर मात्रा में पीने के पानी के लिए भी वर्षा जरूरी है। आग का इस्तेमाल हम भोजन पकाने और अन्य कई कामों के लिए करते हैं।

* इन प्रार्थनाओं की रचना ऋषियों द्वारा की गई थी, जो अत्यंत विद्वान पुरुष होते थे। कुछ महिलाओं ने भी ऐसी प्रार्थनाओं की रचना की है। ऋग्वेद में प्राक-संस्कृत या वैदिक संस्कृत का प्रयोग हुआ है। यह आज की संस्कृत से कुछ कुछ अलग है।

भाषाओं के कुछ मुख्य परिवार

* इंडो–यूरोपियन परिवार: इस परिवार की भाषाएँ हैं जर्मन, फ्रेंच, इंगलिश, स्पैनिश, ग्रीक, संस्कृत, हिंदी, बंग्ला, असमिया, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, आदि।

* तिब्बतो–बर्मन परिवार: इस परिवार की भाषाएँ भारत के पूर्वोत्तर भाग में बोली जाती हैं।

* द्रविड़ियन परिवार: इस परिवार की भाषाएँ हैं तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम।

* ऑस्ट्रो–एशियेटिक परिवार: इस परिवार की भाषाएँ झारखंड में और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बोली जाती हैं।

इतिहासकार और ऋग्वेद

* ऋग्वेद से कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलती हैं। NCERT की किताब के इस अध्याय में ऋग्वेद से कुछ सूक्तों को लिया गया है, जो कि विश्वमित्र और नदियों के बीच हुई बातचीत के बारे में है। इस बातचीत का सरल अनुवाद नीचे दिया गया है:

* ऋषि विश्वमित्र ने नदी की तुलना गाय और घोड़े से की है। वह नदी पार करना चाहते हैं। इसलिए वह नदी से प्रार्थना कर रहे हैं ताकि सुरक्षित पार कर जाएँ।

इससे ये बाते पता चलती हैं:


* उस जमाने में लोग जहाँ रहते थे वहाँ नदी मौजूद थी।

* घोड़े और गायें लोगों के लिए महत्वपूर्ण जानवर थे।

* यातायात के लिए रथों का प्रयोग होता था।

* नदी को पार करने का शायद एक ही तरीका था, चलकर। ऐसा करने में जान को खतरा था।

* ऋग्वेद में सिंधु और इसकी सहायक नदियों का जिक्र है। सरस्वती नदी के बारे में भी ऋग्वेद में लिखा गया है। लेकिन गंगा और यमुना का नाम ऋग्वेद में केवल एक ही बार आया है। इन जानकारियों के आधार पर हम कुछ निष्कर्ष निकाल सकते हैं। जब ऋग्वेद की रचना हुई थी तब अधिकतर लोग सिंधु और उसकी सहायक नदियों के पास रहते थे। लेकिन लोगों को गंगा और यमुना के बारे में भी मालूम था।


प्रश्न 1. सही या गलत बताओ

(क) अश्वमेध के घोड़े को अपने राज्य से गुज़रने की छूट देने वाले राजाओं को यज्ञ में आमंत्रित किया जाता था।

(ख) राजा के ऊपर सारथी पवित्र जल का छिड़काव करता था।

(ग) पुरातत्वविदों को जनपदों की बस्तियों में महल मिले हैं।

(घ) चित्रित-धूसर पात्रों में अनाज रखा जाता था।

(ङ) महाजनपदों में बहुत से नगर क़िलाबंद थे।


उत्तर- (क) सही,



प्रश्न 2. समाज में वे कौन-से समूह थे, जो गणों की सभाओं में हिस्सा नहीं ले सकते थे ?

उत्तर- स्त्रियां, दास तथा कुंभकार गणों की सभाओं में हिस्सा नहीं ले सकते थे।


प्रश्न 3. महाजनपद के राजाओं ने किले क्यों बनवाए ?

उत्तर- अधिकतर महाजनपदों की एक ही राजधानी होती थी। कई राजधानियों की किलेबंदी की. होती थी। इन महाजनपदों के शासकों ने अन्य राजाओं के आक्रमणों से डरकर अपनी सुरक्षा के लिए इस किलों का निर्माण किया। कुछ राजा अपनी राजधानी के चारों ओर विशाल, ऊंची और प्रभावशाली दीवार खड़ी करके अपनी समृद्धि और शक्ति का प्रदर्शन भी करते थे। इस तरह से किले के अंदर रहने वाले लोगों और उस क्षेत्र पर नियंत्रण रखना भी आसान हो जाता था।


प्रश्न 4. आज के शासकों के चुनाव की प्रक्रिया जनपदों के चुनाव से किस तरह भिन्न थी ? .

उत्तर- महाजनपदों में शासकों का चुनाव यज्ञ करके किया जाता था। अश्वमेध यज्ञ इसी प्रकार का एक विशेष अनुष्ठान होता था। महायज्ञों को करने वाले राजा अब जन के राजा न होकर जनपदों के राजा कहलाते थे। जबकि वर्तमान समय में अधिकतर देशों में राजा का चुनाव वयस्क मताधिकार प्रणाली के द्वारा एक निश्चित अवधि के लिए किया जाता है। एक अवधि पूर्ण होने के बाद दोबारा से चुनाव होते हैं और उसी शासक को दोबारा से चुन लिया जा सकता है या फिर नए शासकों का चुनाव कर लिया जाता है।


अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. हमारे देश में शासकों का चुनाव कैसे होता है?

उत्तर – मतदान के द्वारा।


प्रश्न 2. राजा के रूप में प्रतिष्ठित होने के लिए कौन-से यज्ञ का आयोजन किया.जाता था?

उत्तर – अश्वमेध यज्ञ का।।


प्रश्न 3. प्राचीन गणराज्यों के काल में किस वर्ग के लोगों को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने का अधिकार नहीं होता था?

उत्तर – शूद्र वर्ग के लोगों को।


प्रश्न 4. उत्तर वैदिक ग्रंथ किसे कहते हैं?

उत्तर – जिन ग्रंथों की रचना ऋग्वेद के बाद में हुई हो, उन्हें उत्तर वैदिक ग्रंथ कहते हैं।


प्रश्न 5. उत्तर वैदिक ग्रंथ कौन-कौन से हैं?

उत्तर – सामवेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद और अन्य समकालीन ग्रंथ।


प्रश्न 6. वर्ण किसे कहते हैं?

उत्तर – वैदिक काल में पुरोहितों ने लोगों को चार वर्गों में विभाजित किया हुआ था, जिन्हें वर्ण कहते हैं।


प्रश्न 7. शूद्रों के अतिरिक्त किसे वेद पढ़ने का अधिकार नहीं था?

उत्तर – महिलाओं को।


प्रश्न 8. जनपद का क्या अर्थ है?

उत्तर – जनपद का शाब्दिक अर्थ है, जन में बसने की जगह। वैदिक काल में जनपद बड़े राज्यों के लिए प्रयोग किया जाता था।


प्रश्न 9. कौशांबी किला किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में।


प्रश्न 10. महाजनपदों में उपज का कितना भाग कर के रूप में लिया जाता था?

उत्तर – 1/6 भाग।


प्रश्न 11. दीघ निकाय किस धर्म का ग्रंथ है?

उत्तर – बौद्ध धर्म का।


प्रश्न 12. दीघ निकाय ग्रंथ की रचना कब हुई?

उत्तर – लगभग 2300 साल पहले।


प्रश्न 13. सिकंदर कहाँ का राजा था?

उत्तर – मेसिडोनिया का।


प्रश्न 14. सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया?

उत्तर – लगभग 2300 साल पहले।


प्रश्न 15. मगध के दो शक्तिशाली शासकों के नाम लिखो।

उत्तर – अजातशत्रु और बिंबिसार।



वस्तुनिष्ठ प्रश्न :

प्रश्न 1. आज से 3,000 साल पहले लोग किस प्रक्रिया द्वारा राजा चुनते थे ?

(A) मत डालकर

(B) लाटरी प्रणाली द्वारा –

(C) बड़े-बड़े यज्ञ करके

(D) युद्ध करके

उत्तर – बड़े-बड़े यज्ञ करके


प्रश्न 2. राजा बनने के लिए सबसे बड़ा यज्ञ होता था

(A) अश्वमेध यज्ञ

(B) राज यज्ञ

(C) महायज्ञ

(D) धर्म यज्ञ

उत्तर – अश्वमेध यज्ञ


प्रश्न 3. अश्वमेध यज्ञ में किस जानवर को राजा के लोगों की देख-रेख में स्वतंत्र विचरण के लिए छोड़ दिया जाता था ?

(A) हाथी

(B) गाय

(C) ऊंट

(D) घोड़ा

उत्तर – घोड़ा


प्रश्न 4. अश्वमेध यज्ञ करने वाले राजा को माना जाता था

(A) दयालु

(B) शक्तिशाली –

(C) निर्दयी

(D) अहंकारी

उत्तर – शक्तिशाली –


प्रश्न 5. राजा के ऊपर पवित्र जल का छिड़काव करता था

(A) सारथी

(B) पुरोहित

(C) रानी

(D) महामंत्री

उत्तर – पुरोहित


प्रश्न 6. ऋग्वेद के बाद रचे गए ग्रंथों को कहते हैं

(A) उत्तर वैदिक ग्रंथ

(B) पूर्व वैदिक ग्रंथ |

(C) साम्य ग्रंथ

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – उत्तर वैदिक ग्रंथ


प्रश्न 7. वैदिक काल में पुरोहितों ने समाज को कितने वर्षों में बांटा था ?

(A) तीन

(B) चार

(C) पांच .

(D) छः

उत्तर – चार


प्रश्न 8. वैदिक काल में किसको शूद्रों के समान माना जाता था ?

(A) किसानों को

(B) सैनिकों को

(C) औरतों को

(D) उपरोक्त सभी को .

उत्तर – औरतों को


प्रश्न 9. शूद्रों के साथ-साथ और किस वर्ग को वेदों का अध्ययन करने का अधिकार नहीं था ?

(A) किसान

(B) औरतों

(C) सैनिक

(D) उपरोक्त सभी

उत्तर – औरतों


प्रश्न 10. वैदिक काल में पुरोहितों के अनुसार वर्णों का निर्धारण किस आधार पर होता था ?

(A) काम के आधार पर

(B) जाति के आधार पर

(C) आर्थिक स्थिति के आधार पर ।

(D) जन्म के आधार पर

उत्तर – जन्म के आधार पर


प्रश्न 11. चित्रित-धूसर पात्रों का प्रयोग किया जाता था

(A) अन्न भंडारण के लिए

(B) पूजा करने के लिए

(C) खास मौकों पर महत्त्वपूर्ण लोगों को भोजन

(D) सजावट के लिए परोसने के लिए .

उत्तर – खास मौकों पर महत्त्वपूर्ण लोगों को भोजन


प्रश्न 12. वैदिक काल में महायज्ञ करने वाला राजा बनता था ?

(A) जन का राजा

(B) जनपद का राजा

(C) प्रांत का राजा

(D) रियासत का राजा ..

उत्तर – जनपद का राजा


प्रश्न 13. कौशांबी किला किस राज्य में स्थित है ?

(A) उत्तर प्रदेश

(B) बिहार

(C) झारखंड

(D) मध्य प्रदेश _

उत्तर – उत्तर प्रदेश


प्रश्न 14. कौशांबी किले का निर्माण हुआ था

(A) 1,500 साल पहले

(B) 2,000 साल पहले

(C) 2,500 साल पहले

(D) 3,000 साल पहले ‘

उत्तर – 2,500 साल पहले


प्रश्न 15. लगभग 2,500 साल पहले कुछ महत्त्वपूर्ण जनपदों को कहते थे

(A) प्रांत

(B) सूबा

(C) रियासत

(D) महाजनपद

उत्तर – महाजनपद


प्रश्न 16. निम्नलिखित में से कौन-सा महत्त्वपूर्ण महाजनपद था ?

(A) मगध

(B) वैशाली

(C) कौशांबी

(D) उपरोक्त सभी

उत्तर – उपरोक्त सभी


प्रश्न 18. कौन-सी नदी मगध महाजनपद से होकर बहती थी ?

(A) गंगा

(B) चंबल

(C) गोदावरी

(D) महानदी

उत्तर – गंगा


प्रश्न 19. बिंबिसार और अजातशत्रु किस महाजनपद के शासक थे ?

(A) वैशाली

(B) कौशांबी

(C) हस्तिनापुर

(D) मगध

उत्तर – मगध


प्रश्न 20. आरंभ में मगध की राजधानी थी

(A) राजगृह

(B) पाटलिपुत्र

(C) कपिलवस्तु ।

(D): लुंबिनी

उत्तर – राजगृह


प्रश्न 21. राजगृह के बाद किस शहर को मगध की राजधानी बनाया गया ?

(A) नालंदा . . .

(B) पाटलिपुत्र

(C) तक्षशिला

(D) लुंबिनी

उत्तर – पाटलिपुत्र


प्रश्न 22. मगध की राजधानी पाटलिपुत्र को आज किस नाम से जाना जाता है ?

(A) नालंदा

(B) लुंबिनी .

(C) चंपारण

(D) पटना

उत्तर – पटना


प्रश्न 23. सिकंदर कहां का राजा था ? –

(A) मेसिडोनिया.

(B) अफ़गानिस्तान ……

(C) ईरान .

(D) सीरिया

उत्तर – मेसिडोनिया


प्रश्न 24. सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया ? –

(A) 2,000 साल पहले

(B) 2,300 साल पहले

(C) 2,500 साल पहले

(D) 2,700 साल पहले .

उत्तर – 2,300 साल पहले


प्रश्न 25. दीघ निकाय किस धर्म का प्रसिद्ध ग्रंथ है ?

(A) हिंदू

(B) बौद्ध …

(C) जैन

(D) फारसी.

उत्तर – बौद्ध


प्रश्न 26. वज्जि महाजनपद की राजधानी थी

(A) वैशाली

(B) पाटलिपुत्र

(C) राजगृह

(D) लुंबिनी

उत्तर – वैशाली


प्रश्न 27. एथेंस में 2,500 साल पहले किस शासन व्यवस्था की स्थापना हुई ?

(A). राजतंत्र

(B) तानाशाही :

(C) गणतंत्र या प्रजातंत्र

(D) नवीनतंत्र .

उत्तर – गणतंत्र या प्रजातंत्र


प्रश्न 28. गण या संघ राज्यों का पतन कब हुआ ?

(A) 3,000 साल पहले

(B) 2,500 साल पहले

(C) 2,000 साल पहले

(D) 1,500 साल पहले

उत्तर – 1,500 साल पहले  

No comments:

Post a Comment

Thanks

Chapter link

  Link: outcomes of Democracy   Link : Nationalism in India  Link :. Social Science study Materials class 10 Link : Social Science cl...